असम के पूर्व मंत्री की बेटी ने किया सुसाइड

मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से थीं परेशान
असम के पूर्व मंत्री की बेटी ने किया सुसाइड
Published on: 

गुवाहाटी : असम के पूर्व गृह मंत्री दिवंगत भृगु कुमार फुकन की इकलौती बेटी ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया। बताया गया कि उपासना फुकन (28) ने 30 मार्च रविवार को गुवाहाटी के खारघुली इलाके में अपने घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उपासना अपनी मां के साथ रहती थीं। उन्हें तुरंत गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भृगु कुमार फुकन का 2006 में हो गया था निधन

पुलिस प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि वह लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं और उनका इलाज हो रहा था। उन्होंने पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस को घर में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। भृगु कुमार फुकन का 2006 में निधन हो गया था। वह वर्ष 1985 में पहली असम गण परिषद (अगप) सरकार में गृह मंत्री थे। वह असम समझौते पर हस्ताक्षर करने वालों में से एक थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News