डेटिंग ऐप पर फर्जी पहचान बताकर धोखाधड़ी, हावड़ा के डोमजूड़ से आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर 3 साल तक शोषण, हिंदू नाम बताकर बनाई थी फर्जी प्रोफाइल
Man Arrested in Howrah for Fraud via Dating App using Fake Identity
सांकेतिक फोटो
Published on: 

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा के डोमजूड़ इलाके में एक युवती को डेटिंग ऐप पर फर्जी पहचान बताकर प्रेमजाल में फंसाने का मामला सामने आया है। बरानगर की पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2023 में एक डेटिंग ऐप के माध्यम से उसकी मुलाकात "राजीव रॉय" नाम के व्यक्ति से हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। हालांकि, बाद में पीड़िता को सच्चाई का पता चला कि आरोपी का असली नाम मोहम्मद फरहाद है। असलियत उजागर होने पर जब युवती ने उस पर शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी मुकर गया।

सोने की दुकान पर हंगामा, वकील के स्टिकर लगी महंगी कार जब्त

मंगलवार शाम पीड़िता डोमजूड़ के सलप स्थित आरोपी की सोने की दुकान पर पहुंची, जहां दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। स्थानीय लोगों ने विवाद सुनकर आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। फरहाद के पास से वकील के स्टिकर लगी एक लग्जरी कार बरामद हुई है, और उसके फोन में कई अन्य महिलाओं की तस्वीरें भी मिली हैं। आरोपी के पिता ने भी स्वीकार किया कि उसका आचरण ठीक नहीं था। डोमजूड़ थाना पुलिस ने आरोपी को हावड़ा जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in