Dalai Lama को मिली Z कैटेगरी सुरक्षा, IB ने जताया खतरे का अंदेशा

IB की रिपोर्ट में खतरे की आशंका
Dalai Lama को मिली Z कैटेगरी सुरक्षा, IB ने जताया खतरे का अंदेशा
Published on

नई दिल्ली - भारतीय गृह मंत्रालय ने दलाई लामा को Z कैटेगरी सुरक्षा दी है। कुछ दिन पहले आईबी ने दलाई लामा पर खतरे की आशंका जताते हुए भारतीय सरकार को एक ‌रिपोर्ट दी थी। इसके बाद ही उन्हें Z कैटेगरी सुरक्षा देने का फैसला लिया गया है। Z सिक्योरिटी के तहत अब दलाई लामा को 33 सुरक्षाकर्मी मिलेंगे। यह 33 सुरक्षाकर्मी चौबीस घंटे उनके निवास पर तैनात रहेंगे। इन 33 सुरक्षाकर्मियों में एस्कॉर्ट कमांडो भी शामिल हैं।

कौन है दलाई लामा ?

दलाई लामा 89 साल के तिब्बती आध्यात्मिक नेता है। उन्हें बौद्ध अनुयायी के रूपक के तौर पर देखा जाता है। उन्हें शांति पर उनकी शिक्षाओं के लिए जाना जाता है। उनको चाहने वालों की संख्या लाखों में है। वर्ष 1989 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह वर्ष 1959 में ‌तिब्बत से भाग कर भारत आ गए थे। तब से वह भारत में रह रहे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in