आज आंध्र, ओडिशा के तट से टकरायेगा चक्रवाती तूफान

5 राज्यों में दिखेगा असर, 90 किमी की रफ्तार से आयेगी आंधी!, 12 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट
New Delhi
तूफान अकवान
Published on: 

नयी दिल्ली : तूफान अकवान से पहले ओडिशा से 80 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। राज्य के 6 जिलों में 19 से 21 नवंबर तक स्कूल और आंगनवाड़ी बंद रहेंगे। चक्रवात के चलते 10 राज्यों में असर होने की आशंका है। चक्रवाती तूफान अकवान शुक्रवार दोपहर आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकरा सकता है। इस दौरान 90 से 110 kmph की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है।

ठंड और घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने चक्रवात के असर और ठंड और घने कोहरे के बीच एक और टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार शुक्रवार को बिहार, झारखंड, ओडिशा सहितत 12 राज्यों में मूसलधार बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। इन राज्यों में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, अंडमान निकोबार, छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा शामिल हैं।

इसके अलावा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब और जम्मू कश्मीर में भीषण ठंड के साथ घने कोहरे का अलर्ट है। वहीं उत्तर प्रदेश और दिल्ली में घने कोहरे और ठंड का प्रचंड प्रकोप देखने को मिलेगा। पहाड़ी राज्यों के लिए खास अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ी राज्यों के 10 से अधिक जिलों में बर्फबारी की चेतावनी है। चक्रवाती तूफान अकवान के चलते कुछ जगहों पर बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से धाराशायी हो सकते हैं। इसलिए किसानों और यात्रियों को सावधानी बरतनी जरूरी है।

फसलों को नुकसान की आशंका

इस बीच आंध्र प्रदेश, ओडिशा के तट पर चक्रवाती तूफान का कहर देखने को मिल सकता है। वहीं 5 राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और उससे सटे दक्षिणी लक्षद्वीप क्षेत्र के ऊपर एक ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।

सिक्किम और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। आंधी के चलते किसानों के फसलों को नुकसान हो सकता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News