सीडब्ल्यूबीटीए ने आयोजित किए 9वें बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026

13 विशिष्ट श्रेणियों में प्रदान किए गए पुरस्कार
सीडब्ल्यूबीटीए ने आयोजित किए 9वें बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026
Published on

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कन्फेडरेशन ऑफ वेस्ट बंगाल ट्रेड एसोसिएशन (CWBTA) ने शुक्रवार को मिष्ठिका बैंक्वेट में प्रतिष्ठित 9वां सीडब्ल्यूबीटीए बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन किया। यह कार्यक्रम व्यापार, उद्योग, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और सेवा क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सीडब्ल्यूबीटीए के अध्यक्ष सुशील पोद्दार के स्वागत भाषण और पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस भव्य आयोजन में आर्थिक विकास, नवाचार और रोजगार सृजन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 1,100 से अधिक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें शहर के प्रमुख विशिष्टजन, सीनियर ब्यूरोक्रेट्स तथा 200 से अधिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल थे, जिससे यह कोलकाता के सबसे बड़े व्यावसायिक आयोजनों में से एक बन गया। पुरस्कार 13 विशिष्ट श्रेणियों में प्रदान किए गए, जिनमें फैमिली फर्म एक्सीलेंस, एक्सपोर्ट प्रमोशन एक्सीलेंस, स्टार्टअप एंड इनोवेशन, एमएसएमई ग्रोथ एंड रेजिलिएंस, डिजिटल कॉमर्स एंड मार्केट एक्सपेंशन, वूमन एंटरप्रेन्योर्स एक्सीलेंस, प्रॉमिसिंग सायन (अंडर 30 ईयर्स), एम्प्लॉयी वेलफेयर एंड एचआर एक्सीलेंस, सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड कम्युनिटी इम्पैक्ट, एग्रो-मार्केटिंग एंड रूरल ट्रेड एक्सीलेंस, ट्रेडर ऑफ द डिस्ट्रिक्ट, ब्रांड बिल्डिंग एंड मार्केटिंग एक्सीलेंस तथा होटल एंड हॉस्पिटैलिटी एक्सीलेंस शामिल हैं। इस अवसर पर बॉलीवुड कलाकार सुगंधा मिश्रा की लाइव स्टेज परफॉर्मेंस ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और उत्सवपूर्ण माहौल बनाया।

इस मौके पर सीडब्ल्यूबीटीए के संरक्षक वी.के. भंडारी, सलाहकार एन. के. कपाड़िया, एस. के. चोरारिया, पी एल शाह, आर के राठी; उपाध्यक्ष प्रदीप लुहारीवाला और सी.के. वरदराजन; सचिव जे. एल. बर्दिया; कोषाध्यक्ष दिनेश जैन गंगवाल तथा गोकुल बिहारी साहा, धीमान दास, रतन गोयल, तापस दास, अभिषेक अग्रवाल सहित सभी ईसी सदस्य एवं विशेष आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे, जो पश्चिम बंगाल के व्यापारिक पारिस्थितिकी तंत्र की एकता और मजबूती को दर्शाता है।

विशेष प्रेसिडेंट फेसीलिटेशन अवॉर्ड

पुरस्कार प्राप्त करने वालों में पवन मोर एंड संस, विनोद लाहोटी, जसप्रीत सिंह, प्रकाश कुमार सिंह, संघिता चक्रवर्ती, आकाश धनानिया, लक्ष्मीकांत मंडल, सहर्ष दमानी, एस.के. अली हुसैन लकड़ावाला, बसंत हेम्ब्रम, जे.पी. गोयल और मनोज खोसला और मनीष खोसला शामिल रहे, जिन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट नेतृत्व और उपलब्धियों के लिए सराहा गया। विशेष प्रेसिडेंट फेसीलिटेशन अवॉर्ड्स चंदन रॉय, उत्तम बसक, एच. अली और विनोद कुमार सांचेती को व्यापारिक समुदाय में उनके दीर्घकालीन और समर्पित योगदान के लिए प्रदान किए गए।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in