मोहर कुंज में CWBTA ने मनाया योग दिवस

मोहर कुंज में CWBTA ने मनाया योग दिवस
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के मौके पर कोलकाता के 'मोहर कुंज' में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'कॉन्फेडरेशन ऑफ वेस्ट बंगाल ट्रेड एसोसिएशंस' (CWBTA) के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के नागरिकों, उद्यमियों और परिवारों ने भागीदारी की। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 5:30 बजे सम्मान समारोह के साथ हुई। इसके बाद 6 बजे से योग सत्र की शुरुआत हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुपरट्रॉन, सिग्मा, एल्कोस, ड्रोलिया केमिकल्स, अतिथि, माला कॉटन साड़ी, भजनलाल, आरजी सेल्युलर्स, जसोरिया राइस मिल और प्रीतम जैसी संस्थाओं का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम में 'कॉन्फेडरेशन ऑफ वेस्ट बंगाल ट्रेड एसोसिएशंस' के अध्यक्ष सुशील पोद्दार, उपाध्यक्ष प्रदीप लुहारीवाला, उपाध्यक्ष सी. के. वरदराजन, मानद महासचिव जे. एल. बारदिया, सी. ओ. करिश्मा खन्ना के साथ-साथ वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य एन. कपाड़िया, अभिषेक अग्रवाल, विनोद संचेती, एस. के. चोरड़िया और संजय पोद्दार भी मौजूद रहे।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in