शिक्षकों की भारी कमी पर CUTA का प्रदर्शन

कलकत्ता विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग
शिक्षकों की भारी कमी पर CUTA का प्रदर्शन
Published on

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

काेलकाता : कलकत्ता यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (CUTA) ने कलकत्ता यूनिवर्सिटी में शिक्षकों की गंभीर कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष सनातन चट्टोपाध्याय ने घोषणा की कि 19 मार्च को यूनिवर्सिटी के कॉलेज स्ट्रीट कैंपस में दरभंगा बिल्डिंग के नीचे धरना दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भर्ती प्रक्रिया तुरंत शुरू नहीं होती, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

शिक्षकों की कमी चिंताजनक स्तर पर

सरकार द्वारा स्वीकृत 632 पदों में से केवल 281 शिक्षक कार्यरत हैं यानी लगभग 56 प्रतिशत पद खाली हैं। आर्ट्स फैकल्टी में 60 प्रतिशत और साइंस फैकल्टी में 58 प्रतिशत की कमी है। केमिस्ट्री, मैथ्स, इतिहास और बॉटनी जैसे विषयों में आधे से अधिक पद खाली हैं। बिजनेस मैनेजमेंट, जर्नलिज्म और मरीन साइंस विभाग केवल एक-एक शिक्षक पर निर्भर हैं। वाइस-चांसलर के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया में कुछ कानूनी पेचीदगियां हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि कानूनी सलाह लेने के बाद नोटिफिकेशन जल्द जारी किए जाएंगे और खाली पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा। CUTA ने स्पष्ट किया कि वे केवल नोटिफिकेशन जारी होने तक शांत नहीं होंगे। वहीं सनातन चट्टोपाध्याय ने कहा कि ऐतिहासिक कलकत्ता विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा खतरे में है। हम शिक्षकों की भर्ती को लेकर किसी भी समझौते पर नहीं जाएंगे और शिक्षा व्यवस्था को कमजोर नहीं होने देंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in