BRICS बिजनेस फोरम में सीयू की ऐतिहासिक भागीदारी

छात्रों को ग्लोबल एक्सपोजर देने की तैयारी
BRICS बिजनेस फोरम में सीयू की ऐतिहासिक भागीदारी
Published on

NEP 2020 के तहत स्किल डेवलपमेंट पर जोर

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : दिल्ली में आयोजित ‘BRICS बिजनेस फोरम 2026’ में कलकत्ता यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल ने पहली बार शिरकत कर एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। यूनिवर्सिटी की ‘RUSA 2.0’ पहल के तहत शुक्रवार को दीप्तेंदु चट्टोपाध्याय, शुभमय किस्कू और कृष्णेंदु बंद्योपाध्याय ने इस वैश्विक मंच पर यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन जैसे दिग्गज वैश्विक नेताओं ने हिस्सा लिया, जिन्होंने ब्रिक्स देशों के बीच मजबूत आर्थिक सहयोग पर जोर दिया।

27 बिजनेस बैठकों से उद्योग-शिक्षा साझेदारी को बढ़ावा

सम्मेलन के दौरान यूनिवर्सिटी प्रतिनिधिमंडल ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक समूहों के साथ 27 रणनीतिक बिजनेस-टू-बिजनेस बैठकें कीं। इन चर्चा का मुख्य केंद्र शिक्षा और उद्योग जगत के बीच की खाई को पाटना, रिसर्च, स्टार्टअप इनक्यूबेशन, स्किल डेवलपमेंट और अंतरराष्ट्रीय संस्थागत साझेदारियां बनाना था। रजिस्ट्रार के मुताबिक, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पारंपरिक पढ़ाई के साथ छात्रों को व्यावहारिक हुनर देना मुख्य मकसद है। विश्वविद्यालय प्रशासन रोजगार की जरूरतों के मुताबिक पाठ्यक्रम तैयार कर रहा है, ताकि छात्रों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव और तकनीकी प्रगति का लाभ मिल सके।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in