सीयू : MBA में दाखिला प्रक्रिया शुरू

आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून 2027 तक
सीयू : MBA में दाखिला प्रक्रिया शुरू
Published on: 

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कलकत्ता यूनिवर्सिटी के अलीपुर कैंपस स्थित डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट ने अकादमिक सत्र 2027-29 और 2027-28 के विभिन्न MBA कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 जून, 2027 तक अपने आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस बार फाइनेंस, मार्केटिंग, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, डेटा साइंस और बिजनेस एनालिटिक्स जैसे प्रमुख क्षेत्रों में स्पेशलाइजेशन के साथ 2 साल के MBA कोर्स और 1 साल के MBA लेटरल एंट्री कोर्स के अलावा ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट यानी HRD में भी MBA के मौके उपलब्ध कराए गए हैं। सामान्य MBA के लिए 3 साल की बैचलर डिग्री और कैट या मैट में 50% अंक या 50वां परसेंटाइल स्कोर अनिवार्य है, जबकि 1 साल के लेटरल एंट्री कोर्स हेतु 4 साल की BBA या BTK B.Tech. डिग्री जरूरी है।

MBA एडमिशन 2027 की जरूरी जानकारी

इस दाखिला प्रक्रिया के तहत सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,500 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि पश्चिम बंगाल के एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क देना होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी और संभावित शेड्यूल के अनुसार इंटरव्यू का आयोजन 25 तथा 26 जून, 2027 को किया जा सकता है। यूनिवर्सिटी के इस नोटिफिकेशन में एडमिशन से जुड़ी सभी जरूरी नियम-शर्तें और गाइडलाइंस विस्तार से दी गई हैं, ताकि छात्र बिना किसी परेशानी के समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकें।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in