नक्सल विरोधी अभियान के दौरान मधुमक्खियों के हमले में CRPF की ‘रोलो’ की मौत

जाने क्या है पूरा मामला
नक्सल विरोधी अभियान के दौरान मधुमक्खियों के हमले में CRPF की ‘रोलो’ की मौत
Published on: 

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की कोरगोटालू पहाड़ियों पर नक्सल विरोधी अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के खोजी कुत्ते की मुधमक्खियों के हमले में मौत हो गयी।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल के इस खोजी कुत्ते पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया और उसे करीब 200 बार डंक मारे। इस मादा कुत्ते का का नाम ‘रोलो’था। उन्होंने बताया कि 11 मई को समाप्त हुए 21 दिन के इस मेगा अभियान के दौरान रोलो को विस्फोटकों और परिष्कृत विस्फोटक उपकरणों का पता लगाने का कार्य सौंपा गया था। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को अभियान के दौरान रोलो की मौत हो गयी। सीआरपीएफ के महानिदेशक ने उसे मरणोपरांत प्रशस्ति पदक से सम्मानित किया है।

सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस इकाइयों के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने 31 माओवादियों को मार गिराने का दावा किया है। सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 27 अप्रैल को रोलो नामक बेल्जियन शेफर्ड श्वान तलाशी अभियान में जुटी थी, तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। रोलो के संचालकों ने उसे पॉलीथीन शीट से ढक दिया लेकिन मधुमक्खियां अंदर घुस गईं और उन्होंने उसे काट लिया। चिकित्सा सुविधा के लिए ले जाते समय रोलो की दर्द के कारण मौत हो गयी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in