थाईलैंड में चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन, 29 मरे

एलिवेटेड हाई-स्पीड रेलवे’ के निर्माण में इस्तेमाल की जा रही क्रेन बैंकॉक से उबोन रत्चाथानी प्रांत की ओर जा रही ट्रेन पर गिर गई। इस घटना के बाद चलती ट्रेन पटरी से उतर गई और उसमें आग लग गई।
थाईलैंड में चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन, 29 मरे
Published on: 

बैंकॉकः थाईलैंड के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में बुधवार को एक यात्री ट्रेन पर निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली क्रेन के गिर जाने से कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई और 80 लोग घायल हो गये हैं। थाईलैंड की पुलिस ने इस आंकड़े की पुष्टि की है।

नाखोन रत्चासिमा के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, एक ‘एलिवेटेड हाई-स्पीड रेलवे’ के निर्माण में इस्तेमाल की जा रही क्रेन बैंकॉक से उबोन रत्चाथानी प्रांत की ओर जा रही ट्रेन पर गिर गई। इस घटना के बाद चलती ट्रेन पटरी से उतर गई और उसमें आग लग गई। विभाग ने ‘फेसबुक’ पोस्ट में कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है और बचावकर्मी ट्रेन के अंदर फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। जनसंपर्क विभाग ने पहले 12 लोगों की मौत की खबर दी थी।

परिवहन मंत्री पिफत रत्चकितप्राकन ने बताया कि ट्रेन में 195 लोग सवार थे। मंत्री ने कहा कि उन्होंने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि कई रिपोर्टों में मरने वालों की संख्या 29 बताई गई है, लेकिन एएफपी ने नाखोन रत्चासिमा प्रांत के स्थानीय पुलिस प्रमुख थचपोन चिनवांग के हवाले से कहा है कि कम से कम 29 लोग मारे गए हैं। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के मंजर के बारे में बताया, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें एक जोरदार आवाज के बाद पता चला।

सरकार ने दिये जांच के आदेश

थाईलैंड सरकार के जनसंपर्क विभाग ने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा- आज सुबह (14 जनवरी) 9:05 बजे सिखिउ, नखोन रत्चासिमा में हाई-स्पीड रेल ब्रिज के लिए इस्तेमाल होने वाली कंस्ट्रक्शन क्रेन चलती हुई पैसेंजर ट्रेन पर गिर गई। ट्रेन पटरी से उतर गई और उसमें आग लग गई। 30 से ज्यादा यात्री घायल हुए, कई डिब्बों में फंसे हुए हैं। कई बचाव दल मौके पर भेजे गए हैं।

वहीं इधर मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक परिवहन मंत्री पिफात रचकितप्रकान ने कहा कि ट्रेन में 195 लोग सवार थे। उन्होंने इस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

थाईलैंड में चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन, 29 मरे
ट्रंप के खिलाफ डेनमार्क-ग्रीनलैंड ने खोला मोर्चा
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in