पलाशी में CPIM की बड़ी कार्रवाई: पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़ के आरोप में 7 सदस्य निष्कासित

CPIM Action in Palashy: 7 Members Expelled After Vandalism at Party Office
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

नदिया : पश्चिम बंगाल के कालीगंज अंतर्गत पलाशी में माकपा (CPIM) नेतृत्व ने अनुशासनहीनता के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ और उम्मीदवारों के विरोध के आरोप में सात सक्रिय सदस्यों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

घटना पिछले मंगलवार की है, जब पार्टी ने सबिना यास्मिन (तमन्ना की मां) को आगामी चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया। इस घोषणा से नाराज कार्यकर्ताओं के एक गुट ने पलाशी स्थित पार्टी कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की और नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की। इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और पार्टी की छवि को भारी नुकसान पहुँचा।

अनुशासनात्मक कार्रवाई और निष्कासन

पार्टी की संगठन समिति ने मामले की जांच के बाद पाया कि ये सदस्य न केवल तोड़फोड़ में शामिल थे, बल्कि उन्होंने आधिकारिक उम्मीदवार का विरोध किया और नेतृत्व के खिलाफ दुष्प्रचार भी किया। पार्टी के संविधान की धारा 19/13 के तहत अनुशासन भंग करने के आरोप में सात सदस्यों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

निष्कासित सदस्यों के नाम: अजय सरकार, सेंटू शेख, मोदस्सेर मीर, जहीरुद्दीन अहमद, हनीफ मोहम्मद, मोखलेसुर रहमान और सैदुल शेख।

जिला नेतृत्व ने स्पष्ट संदेश दिया है कि संगठन की गरिमा और अनुशासन के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ भविष्य में भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in