चार राज्यों में एक दिन में 100+ कोविड मरीज मिले

केंद्र राज्यों के चुनिंदा अस्पतालों में करायेगा मॉक ड्रिल
05061-pti06_05_2025_000141b
दिल्ली में आपात स्थिति से निपटने की तैयारी-
Published on: 

नयी दिल्ली : देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 15 राज्यों में कोरोना के 564 मरीज मिले, इनमें से 437 मामले सिर्फ 4 राज्यों से हैं। केरल में सबसे ज्यादा 114, कर्नाटक में 112, पश्चिम बंगाल में 106 और दिल्ली में 105 मामले सामने आये। देश में उपचाराधीन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4866 हो गयी है। इसके अलावा इस दौरान कोरोना से 7 और लोगों की जान चली गयी। महाराष्ट्र में तीन और दिल्ली-कर्नाटक में दो-दो मौतें हुईं। इसके साथ देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 51 पहुंच गया है।

अस्पतालों में व्यवस्थाओं को परखा जायेगा

इस बीच केंद्र ने गुरुवार को कहा कि देशभर के राज्यों के चुनिंदा अस्पतालों में मॉक ड्रिल की जायेगी। इस दौरान इन अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई, जरूरी दवाओं की स्थिति और वेंटिलेटर की व्यवस्थाओं को परखा जायेगा। इससे बनी रिपोर्ट में कोरोना की चौथी लहर आने की स्थिति में अस्पतालों की तैयारियों पर रेटिंग दी जायेगी। इससे पहले 2 जून को एक शुरुआती मॉक ड्रिल हुई थी। इसमें स्वास्थ्य सेवा संबंधी बुनिदयादी सुविधाओं की उपलब्धता के लिए अस्पतालों की रेटिंग दी गयी थी। इसमें लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन टैंक, प्रेशर स्विंग एडजॉर्पशन प्लांट और मेडिकल गैस पाइपलाइन सिस्टम पर फोकस किया गया था।

देश में कोरोना की तेजी से बढ़ती रफ्तार हुई कम!

भारत में 30 मई को कोरोना के कुल 2710 सक्रिय मामले थे, जो 25 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 31 मई को 3395 हो गये। इक जून को ये कोरोना केस में बढ़ोत्तरी की रफ्तार घटकर 11 फीसदी रह गयी। और 4 जून को यह आंकड़ा लगभग 7 फीसदी रहा। हालांकि संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच चौथी लहर आने की भी चर्चा हो रही है लेकिन आंकड़ों के विश्लेषण से संकेत मिलता है कि कोरोना के मामलों के बढ़ने की रफ्तार तेजी से कम हुई है।

देश में सबसे ज्यादा सक्रिय मामलों वाले चार राज्यों का हाल

केरल स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को कोविड-19 और इन्फ्लूएंजा के लक्षणों वाले मरीजों का इलाज करते समय जून 2023 में जारी किये गये कोविड दिशा-निर्देशों पालन करने के को कहा गया है। अस्पतालों में सभी को मास्क लगाना अनिवार्य है। साथ ही जुकाम, खांसी और बुखार जैसे लक्षण वाले मरीजों का कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। महाराष्ट्र में राज्य सरकार के अनुसार राज्य में जनवरी से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 17 है। इनमें से 16 अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। इस साल अब तक 13,707 सैंपल की टेस्टिंग हुई है। इनमें से 1064 कोविड पॉजिटिव आये। गुजरात में 508 कोरोना मरीजों में से 18 अस्पताल में भर्ती हैं जबकि 490 होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं। दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण से पांच माह के एक शिशु सहित दो लोगों की मौत हो गयी। दिल्ली में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 562 है और इस वर्ष एक जनवरी से कोविड के कारण 7 लोगों की मौतें हुई हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in