स्कूलों में मोबाइल पर काउंसिल की सख्त एडवाइजरी

आपात स्थिति में केवल साइलेंट मोड पर अनुमति
स्कूलों में मोबाइल पर काउंसिल की सख्त एडवाइजरी
Published on

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर सख्त रुख अपनाया है। काउंसिल ने छात्रों को सलाह दी है कि वे तब तक मोबाइल फोन न लाएं जब तक कि कोई खास जरूरत न हो। यदि किसी अत्यंत जरूरी वजह से फोन लाया भी जाता है, तो उसे साइलेंट मोड में रखना होगा। कौन सी वजह 'जरूरी' है, इसका फैसला केवल स्कूल प्रशासन करेगा। सेमिनार या शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा अन्य किसी मकसद से मोबाइल लाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा काउंसिल ने माता-पिता और शिक्षकों से जागरूक रहने की अपील की है ताकि छात्र बिना वजह फोन न लाएं। साथ ही, काउंसिल डिजिटल अनुशासन और साइबर सुरक्षा पर जोर दे रही है। राज्य में मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल से पढ़ाई में आ रही रुकावटों को देखते हुए यह निर्देश बेहद अहम माना जा रहा है।

2024 में रामकृष्ण मिशन के छात्रों का कमाल

2024 में नरेंद्रपुर रामकृष्ण मिशन के 6 छात्रों ने टॉप टेन में जगह बनाकर शानदार कामयाबी हासिल की थी। उस ऐतिहासिक सफलता पर स्वामी इष्टेशानंद महाराज ने साफ तौर पर कहा था कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि इक्कीसवीं सदी में मोबाइल फोन अहम हैं। हालांकि, हमारे छात्र मोबाइल फोन साथ नहीं रखते। बिना रुकावट पढ़ाई करना और साथ मिलकर आगे बढ़ना उनकी मुख्य प्राथमिकताएं हैं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in