COTTI : जोड़ासांको के नव निर्वाचित विधायक विजय ओझा के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन

चेंबर ऑफ टेक्सटाइल ट्रेड एंड इंडस्ट्री (कोट्टी) द्वारा जोड़ासाँको विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक विजय ओझा का सम्मान चैंबर सभागार में किया गया।
COTTI : जोड़ासांको के नव निर्वाचित विधायक विजय ओझा के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन
Published on

चेंबर ऑफ टेक्सटाइल ट्रेड एंड इंडस्ट्री (कोट्टी) द्वारा जोड़ासाँको विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक विजय ओझा का सम्मान चैंबर सभागार में किया गया। इस अवसर पर चेंबर के अध्यक्ष महेंद्र जैन ने स्वागत करते हुए कहा कि 4 मई 2026 का दिन ऐतिहासिक है।इतनी प्रचंड जीत के बाद बीजेपी सरकार की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। लोगों की बहुत अपेक्षाएं है।उम्मीद है,सरकार आम जनता के समक्ष किए अपने वादों पर खरी उतरेगी।उन्होंने कहा कि आज हम यहां श्री विजय ओझा के सम्मान हेतु एकत्रित हुए हैं। ओझा से हमारा संबंध जब से वे काउंसलर बने थे,तब से ही है। कोट्टी परिवार उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करता हैं।

चेंबर के अध्यक्ष महेंद्र जैन एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री बिरम प्रकाश प्रकाश सुल्तानिया द्वारा नवनिर्वाचित विधायक का शॉल ओढा कर एवं पुष्पहार पहनकर स्वागत किया गया। अपने व्यक्तव्य में विजय ओझा ने कहा कि कोट्टी एक तरह से मेरा अपना घर ही है। मैं बचपन से इसी क्षेत्र में पला बढा हूं और कोट्टी से मेरा वर्षों से रिश्ता रहा है। वर्तमान सरकार व्यापारियों के हित में कार्य करेगी इसका आप पूरा भरोसा रखें। उन्होंने कहा की कोट्टी ने व्यापार के उत्थान के लिए अपना बहुत योगदान दिया है और इसे मैं नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों एवं सरकार के बीच मुझे सेतु के रूप में कार्य करना है।

इस अवसर पर वार्ड 22 की पार्षद मीना पुरोहित एवं पूर्व पार्षद सुनीता झंवर एवं किसन झंवर भी उपस्थित थे। कोट्टी के मंत्री देवेंद्र कुमार बोथरा ने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार बनी है, किंतु हमारे यहां पर चार इंजन की सरकार बनी है क्योंकि हमारे विधायक और पार्षद सभी सरकार की पार्टी के ही हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक पश्चिम बंगाल की जनता की अंगुली से वोट की स्याही सूखी भी नहीं है और वर्तमान सरकार ने अपना कार्य करना आरंभ कर दिया है।

इस अवसर पर कोट्टी के पूर्व अध्यक्ष मुरारी लाल खेतान, विजय कुमार विनायकिया, अरुण भुवालका, संयुक्त सचिव विजय सिंह जैन बावलिया एवं आयुष पोद्दार तथा कार्यकारिणी सदस्य बालकृष्ण धेलिया,बिनोद मिन्नी, राकेश सराफ, सरोज सिंघल, संतोष खेड़िया, बजरंग लाल खेडिया, सुशील शाह, विकास लखोटिया, अजय सिंघी, सुशांत शाह, संजय कंदोई, ललित सिंघी,भी उपस्थित थे मंत्री देवेंद्र बोथरा ने कार्यक्रम का संचालन किया करते हुए सभी को धन्यवाद दिया।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in