कोरोना का नया वैरिएंट तेजी से पसार रहा पैर, एक दिन में 269 नये मामले

मौत का आंकड़ा बढ़कर 87 हुआ
corona_virus
Published on

नयी दिल्ली : कोविड-19 संक्रमण का नया वैरिएंट फिर खतरनाक हो गया है। हालांकि शुक्रवार को सक्रिय मामलों में कमी से राहत मिली थी लेकिन पिछले 24 घंटे में 269 नये मामले सामने आने से चिंता बढ़ गयी है। देशभर में कोरोना के सक्रिय मामले 7400 का आंकड़ा पार कर गये हैं। वहीं मौत का आंकड़ा बढ़कर 87 हो गया है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 25 मौतें हुई हैं। शुक्रवार को राजस्थान और केरल में दो लोगों की कोरोना से मौत हो गयी। राजस्थान में यह कोरोना से इस साल में यह दूसरी मौत है जबकि केरल में जनवरी से अब तक 23 लोगों की जान गयी है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने द्वारा शनिवार सुबह 8 बजे तक के जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को पूरे देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7131 थी लेकिन नये मामलों के बाद भारत में यह संख्या बढ़कर 7400 हो गयी है। कोविड संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 9 लोगों की जान चली गयी हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 4 मौतें हुई हैं जबकि केरल में संक्रमण से पीड़ित 3 लोगों की मौत हो गयी। राजस्थान और तमिलनाडु में भी एक-एक व्यक्ति की जान चली गयी। राजस्थान में 70 साल की महिला और केरल में 82 साल के बुजुर्ग ने सांस लेने में तकलीफ के चलते दम तोड़ दिया।

नये वैरिएंट का केरल पर सबसे ज्यादा हमला

कोविड का नया वैरिएंट 3 राज्यों त्रिपुरा, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर देश के सभी राज्यों में पैर फैला चुका है। नये वैरिएंट ने सबसे ज्यादा केरल में अटैक किया, जहां अब तक 2 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे राज्य इस लिस्ट में शामिल हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in