EVM से छेड़छाड़ की हो रही है साजिश: ममता

चुनाव आयोग पर निशाना, केंद्रीय बलों पर भी सवाल
EVM से छेड़छाड़ की हो रही है साजिश: ममता
Published on

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बंगाल की राजनीति में चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। अब ईवीएम लूटने के नए तरीके का आरोप लगाते हुए, अपने भवानीपुर क्षेत्र में एक चुनावी जनसभा से तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने इस साजिश का खुलासा किया। रविवार को कैमैक स्ट्रीट की जनसभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “हम चुनाव आयोग का सम्मान करते हैं, लेकिन अगर कोई ईवीएम मशीन पर कब्जा करने जाए, तो आपको उस पर नजर रखनी चाहिए। लोडशेडिंग नहीं होनी चाहिए। बिजली बंद करके, कंबल ओढ़कर मशीन लूटने की कोशिश की जा रही है।” उन्होंने कहा, “मैं सभी को सतर्क कर रही हूं। अपने-अपने ईवीएम मशीनों पर नजर रखें। जिन पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें भाजपा चुनकर लाई है। वे कोई कदम नहीं उठाते, बल्कि सिर्फ हमारे खिलाफ कार्रवाई करते हैं।”

पुलिस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित लोगों को तैनात किया गया है और वे निष्क्रिय हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के बाद ये लोग चले जाएंगे, लेकिन जनता यहीं रहेगी। ममता ने आरोप लगाया कि लगभग 2 लाख पुलिसकर्मी भेजे गए हैं और कुछ जगहों पर अपराधियों को कंबल में छिपाकर ले जाया जा रहा है, जहां वे ईवीएम पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से मतदान के बाद भी निगरानी बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने 14 वर्षों में कोई गड़बड़ी नहीं की है। साथ ही लोगों से अपील की कि वे अपना वोट स्वयं दें और वोटर स्लिप संभालकर रखें। ममता बनर्जी ने व्यापारियों के लिए योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा और सस्ते इलाज का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने कोई कर नहीं बढ़ाया, जबकि केंद्र सरकार जीएसटी के माध्यम से कर वसूलती है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे बिना किसी डर के मतदान करें और अपने वोट की रक्षा करें। अंत में उन्होंने दावा किया, “पहले चरण में हमने शतक बनाया है, दूसरे चरण में भी वही दोहराएंगे।”

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in