भवानीपुर से उम्मीदवारी रद्द कराने की साजिश हुई नाकाम: ममता बनर्जी

भाजपा पर निर्वाचन आयोग के जरिए झूठे मामले दर्ज कराने और मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप
भवानीपुर से उम्मीदवारी रद्द कराने की साजिश हुई नाकाम: ममता बनर्जी
Published on

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने निर्वाचन आयोग की मदद से भवानीपुर सीट से उनकी उम्मीदवारी रद्द कराने की साजिश रची, लेकिन तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने इसे नाकाम कर दिया।

पश्चिम मेदिनीपुर के केशियारी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराने की कोशिश की। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से 90 लाख नाम जबरन हटाने का आरोप भी लगाया।

भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी के सामने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी की चुनौती है। उन्होंने भाजपा पर लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ने का साहस नहीं होने और फर्जी तरीकों से वोट कब्जाने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के कारण 250 से अधिक लोगों की मौत हुई है और हटाए गए मतदाताओं में बड़ी संख्या में हिंदू और मुस्लिम शामिल हैं। उन्होंने ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका भी जताई।

समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर बनर्जी ने कहा कि भाजपा इसे लोगों पर थोपना चाहती है और पश्चिम बंगाल में इसे लागू नहीं होने दिया जाएगा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in