दमदम रोड पर कांग्रेस के नये 'इंदिरा भवन' का उद्घाटन

जिला अध्यक्ष तापस मजूमदार के प्रयास रंग लाए, गुलाम अहमद मीर और शुभंकर सरकार ने भरी हुंकार
Congress's new 'Indira Bhawan' inaugurated on Dum Dum Road
दमदम रोड पर नये इंदिरा भवन उद्घाटन कार्यक्रम में कांग्रेस के नेता व कर्मी
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

उत्तर 24 परगना: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तर 24 परगना जिला कांग्रेस कमेटी के नए मुख्यालय "इंदिरा भवन" का दमदम रोड पर भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तापস मजूमदार के अथक प्रयासों से निर्मित इस नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन एआईसीसी के महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने किया।

इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण

इस अवसर पर कार्यालय परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा का भी अनावरण किया गया। उद्घाटन समारोह के बाद पास के इंदिरा मैदान में एक विशाल जनसभा आयोजित की गई। जनसभा को संबोधित करते हुए गुलाम अहमद मीर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

दिग्गज नेताओं की उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार, एआईसीसी द्वारा नियुक्त पश्चिम बंगाल के विशेष चुनाव पर्यवेक्षक सुदीप रॉय बर्मन, और प्रकाश जोशी विशेष रूप से उपस्थित थे। इनके अलावा प्रदेश और जिले के कई वरिष्ठ नेतृत्व ने भी सभा में शिरकत की। वक्ताओं ने जिला अध्यक्ष तापस मजूमदार की सराहना करते हुए कहा कि इस नए मुख्यालय से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। दमदम रोड पर इस नए कार्यालय के खुलने से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in