

कोलकाता : 'प्रधान जनगणना अधिकारियों' का सम्मेलन शुक्रवार को नवान्न सभागार कक्ष में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का उद्घाटन स्वयं मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी करेंगे। सूत्रों के अनुसार, जनगणना प्रक्रिया को शीघ्र शुरू करने के लिए जिला प्रशासन, नगरपालिकाओं और विभिन्न सरकारी विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सम्मेलन में जनगणना कार्यों की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला जाएगा। पश्चिम बंगाल में ठप पड़ी जनगणना प्रक्रिया को गति देने के लिए नई सरकार सक्रिय हो गई है।