"प्रेमानंद महाराज को कॉकरोचों ने अपशब्द बोला" प्रियंका चतुर्वेदी का CJP पर बड़ा हमला

संसद मार्च के दौरान गायब रहने के आरोपों पर घिरे CJP प्रवक्ता विजेता दहिया; सोशल मीडिया वीडियो वायरल, शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने जवाबदेही को लेकर उठाए सवाल।
"प्रेमानंद महाराज को कॉकरोचों ने अपशब्द बोला" प्रियंका चतुर्वेदी का CJP पर बड़ा हमला
Published on: 

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता विजेता दहिया संसद मार्च के दौरान कथित तौर पर गायब रहने के आरोपों को लेकर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान वह दिल्ली में घूमते और मैकडॉनल्ड्स में बर्गर खाते नजर आए। आरोप है कि आंदोलन का माहौल बनाने के बाद जिम्मेदारी निभाने के समय उन्होंने खुद को उससे अलग कर लिया।

इस विवाद पर शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने एक्स पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सवाल उठाया कि जो व्यक्ति हर मंच पर सक्रिय दिखाई दे रहा था और हाल ही में स्वामी प्रेमानंद महाराज पर विवादित टिप्पणी कर रहा था, वह संसद मार्च के दौरान आखिर कहां था। उन्होंने वायरल वीडियो का हवाला देते हुए लिखा कि विजेता दहिया खुद कह रहे हैं कि वह किसी के प्रति जवाबदेह नहीं हैं और उन्हें किसी ने चुना नहीं है। प्रियंका ने सवाल किया कि क्या उनकी कोई नैतिक जिम्मेदारी नहीं बनती।

सोशल मीडिया पर एक अन्य पोस्ट में दावा किया गया कि विजेता दहिया को मैकडॉनल्ड्स में देखा गया और सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें किसी ने प्रदर्शन करने के लिए नहीं चुना था। इस पोस्ट के साथ उनके दो वीडियो भी साझा किए गए, जिनमें उनकी टिप्पणियों को लेकर बहस छिड़ गई।

हालांकि विजेता दहिया ने इन आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि उन्होंने सोमवार का पूरा दिन प्रदर्शन में बिताया और शाम को घर लौटने के दौरान खाना खाया। उन्होंने कहा कि लगातार दो रात जागने के बाद यदि उन्होंने बर्गर खा लिया तो इसमें गलत क्या है। दहिया का दावा है कि वह पिछले डेढ़ महीने से आंदोलन के लिए अपना काम-धंधा छोड़कर पूरी तरह सक्रिय हैं।

फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और आरोपों को लेकर बहस जारी है। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News