कोयला घोटाला: आई-पैक अधिकारियों पर ईडी की रेड

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कई शहरों में, राजनीतिक परामर्श फर्म आई-पैक के अधिकारियों और कुछ अन्य लोगों से जुड़े कुछ परिसरों पर बृहस्पतिवार को नए सिरे से छापेमारी की।
हैदराबाद में इस ठिकाने पर भी ईडी ने छापेमारी की है।
हैदराबाद में इस ठिकाने पर भी ईडी ने छापेमारी की है।
Published on

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल में कथित कोयला ‘‘घोटाला’’ मामले में राजनीतिक परामर्श फर्म आई-पैक के एक अधिकारी, आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व संचार प्रभारी विजय नायर और कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर बृहस्पतिवार को नए सिरे से छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि ये छापेमारी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि बेंगलुरु में आई-पैक के सह-संस्थापक और निदेशक ऋषि राज सिंह का परिसर और मुंबई में नायर का परिसर भी इसके दायरे में आते हैं।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने जनवरी में इस मामले में आई-पैक कार्यालय और इसके संस्थापक एवं निदेशकों में से एक प्रतीक गांधी के कोलकाता स्थित आवास पर छापेमारी की थी। सिंह को हाल में ईडी ने बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया था।

उन्होंने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में जारी चुनाव कार्यों का हवाला देते हुए उन्हें जारी किए गए नोटिस को रद्द करने का अनुरोध करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in