सीएम शुभेंदु ने स्टूडेंट्स से कहा : कभी-कभी स्मार्टफोन पर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के भाषण सुना करें

सीएम शुभेंदु ने स्टूडेंट्स से कहा : कभी-कभी स्मार्टफोन पर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के भाषण सुना करें
RITWIK
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को धनधान्य ऑडिटोरियम में आयोजित मेधावी परीक्षार्थियों के सम्मान समारोह में शामिल होकर छात्र -छात्राओं का हौसला बढ़ाया और उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यूरोप के कई शीर्ष शिक्षण संस्थानों में बंगाल के प्रतिभाशाली लोग नेतृत्व कर रहे हैं। कार्यक्रम में सीएम ने कहा, “हम इस बार ‘विवेकानंद मेरिट स्कॉलरशिप योजना’ शुरू करेंगे।” उन्होंने ईश्वर चंद्र विद्यासागर की सोच के अनुसार महिला शिक्षा को विशेष प्राथमिकता देने का भी उल्लेख किया। मेधावी छात्रों से उनका आग्रह है, “कभी-कभी स्मार्टफोन पर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के भाषण और संवाद सुना करें।”

आपकी सरकार आपके साथ है : सीएम

सीएम ने कहा कि छात्र अपने जीवन में आगे बढ़े। आपकी सरकार आपके साथ है। उन्होंने कहा कि जातीय शिक्षा नीति से जुड़ने का फैसला लिया गया है। सरकार स्मार्ट क्लास रूम से लेकर खेलकूद में कई अहम कठम उठायेगी और कुछ दिन में इसका परिणाम भी देखने को मिलेगा। कारीगरी शिक्षा में भी अहम कदम उठाये जायेंगे। हमलोग बात कम और काम ज्यादा करना चाहते हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in