कारगिल विजय दिवस पर सीएम ने शहीदों को नमन किया

कारगिल विजय दिवस पर सीएम ने शहीदों को नमन किया
Published on

कोलकाता : बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सशस्त्र बलों के जवानों को रविवार को श्रद्धांजलि दी और विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर उनके ‘‘फौलादी जज्बे’’ को नमन किया। शुभेंदु ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में देश की ‘‘एक-एक इंच भूमि’’ की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों के ‘‘अद्वितीय साहस और अटूट संकल्प’’ को याद किया। सीएम ने कहा, ‘‘हिमालय की दुर्गम चोटियों पर उन्होंने वीरता का स्वर्णिम अध्याय लिखा और यह सुनिश्चित किया कि तिरंगा हमेशा ऊंचा लहराता रहे।’’ उन्होंने कहा कि सैनिकों का बलिदान, दृढ़ता और बहादुरी देश के लिए ‘‘शाश्वत गौरव’’ का विषय है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ‘‘वीर जवानों’’ को नमन किया। कारगिल विजय दिवस 1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की स्मृति में हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in