भवानीपुर के गुरुद्वारा में सीएम ने की प्रार्थना

भवानीपुर के गुरुद्वारा में सीएम ने की प्रार्थना
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर के प्रसिद्ध गुरुद्वारा संत कुटिया पहुंचें। यहां उन्होंने भक्तों की सेवा की। सीएम ने कहा कि यह प्रसिद्ध गुरुद्वारा है, मैंने यहां लोगों से मुलाकात की। ये मेरे क्षेत्र के अंदर आता है। यहां मैंने भजन कीर्तन और साथ में मिलकर प्रार्थना की। इस बार मैंने भवानीपुर में जो चुनाव जीता है, उसमें इन सभी ने मुझे दिल से समर्थन किया है। मैं नामांकन के पहले भी आया था और गुरुदेव का आशीर्वाद लिया था और आज फिर से आया हूं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in