सीएम के 'दुर्गा आंगन' को सर्वश्रेष्ठ एल्बम का पुरस्कार

-मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गीतों की धूम
File Photo
File Photo
Published on

कोलकाता: इस वर्ष की दुर्गा पूजा को लेकर एक खास उपलब्धि सामने आयी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा लिखे और संगीतबद्ध 17 गीतों का संकलन 'दुर्गा आंगन' को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पूजा संगीत एल्बम घोषित किया गया है।

इस एल्बम की विशेषता यह है कि इसके गीत न केवल मुख्यमंत्री ने स्वयं लिखे हैं, बल्कि उनमें संगीत भी उन्होंने ही दिया है। बंगाल के कई प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित गायकों ने इन गीतों को स्वर दिया है। एल्बम के जारी होने के कुछ ही दिनों के भीतर यह जनमानस में खासा लोकप्रिय हो गया।

राज्य के सूचना और संस्कृति मंत्री इंद्रनील सेन ने शनिवार को नंदन में आयोजित एक कार्यक्रम में यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस एल्बम को 'विश्व बांग्ला शारद सम्मान' के अंतर्गत पूजा के सर्वश्रेष्ठ संगीत एल्बम के रूप में चुना गया है।

उल्लेखनीय है कि यह एल्बम इसी वर्ष महालया के अवसर पर जारी किया गया था और तब से ही यह लोगों के बीच काफी चर्चा में रहा है। गीतों की गहराई, संगीत की मधुरता और उनके माध्यम से पूजा के भाव को उकेरने की शैली ने श्रोताओं को काफी प्रभावित किया है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in