किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे : ममता

पार्टी के स्थापना दिवस पर टीएमसी सुप्रीमो का ऐलान
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
Published on

कोलकाता : देशभर में नये साल का स्वागत उत्साह के साथ किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में भी आठ से अस्सी तक हर उम्र के लोग फेस्टिव मूड में नजर आये। एक ओर अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार आज वर्ष का पहला दिन है, तो दूसरी ओर आज ही सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का स्थापना दिवस भी है। इस मौके पर तृणमूल सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अहम राजनीतिक संदेश दिया।

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 1998 में आज ही के दिन ‘मां-माटी-मानुष’ की सेवा के लक्ष्य के साथ तृणमूल कांग्रेस की यात्रा शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि पार्टी की ऐतिहासिक यात्रा का मूल उद्देश्य देश की गरिमा, बंगाल का विकास और जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करना है।

उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के त्याग व संघर्ष को सम्मान देते हुए कहा कि किसी भी दबाव या ताकत के आगे झुकने का सवाल ही नहीं है और आम लोगों के हित में संघर्ष जारी रहेगा। इसी वर्ष राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। सीएम ममता ने दुष्प्रचार और SIR प्रक्रिया के जरिए मतदाताओं के नाम हटाने की भाजपा की साजिश के खिलाफ संघर्ष और तेज करने का आह्वान किया।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in