जयंती पर सीएम ममता ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

आदिवासी उत्पीड़न को लेकर टीएमसी का हमला
File Photo
File Photo
Published on

कोलकाता: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर पूरे देश में सम्मान और स्मरण का माहौल है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उन्हें नमन करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा भारतीय इतिहास के उज्ज्वल नक्षत्रों में से एक थे, जिनकी संघर्ष-गाथा देश की चेतना को आज भी प्रेरित करती है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, जय जोहार! धरती आबा बिरसा मुंडा को सश्रद्ध प्रणाम। राज्यभर में इस दिन को सम्मानपूर्वक मनाया जा रहा है। उनके नाम पर छुट्टी घोषित की गयी है और जंगलमहल में एक विश्वविद्यालय तथा उत्तर बंगाल में एक कॉलेज भी उनके नाम पर स्थापित किया गया है।

इसी अवसर पर तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर आदिवासी समुदाय के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर तीखा हमला बोला। टीएमसी के अनुसार, 2014 से 2023 के बीच आदिवासी समुदाय के खिलाफ अपराध 90% बढ़े हैं, जो 6,827 से बढ़कर 12,960 तक पहुंच गये। केवल एक वर्ष में, 2022 से 2023 के बीच, अपराधों में 28.8% की उछाल दर्ज की गयी।

टीएमसी ने आरोप लगाया कि देश में आदिवासी सबसे असुरक्षित भाजपा-शासित राज्यों—मणिपुर और मध्य प्रदेश में हैं। पार्टी ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा आदिवासी समुदाय के प्रति अपमानजनक बयान और हिंसा का इतिहास बेहद चिंताजनक है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in