आने वाले दो साल में बनेगा 'दुर्गा आंगन'

सीएम ममता बनर्जी ने की घोषणा
CM Mamata Banerjee
CM Mamata Banerjee
Published on: 

कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि अगले दो वर्षों के भीतर कोलकाता में एक भव्य सांस्कृतिक केंद्र 'दुर्गा आंगन' का निर्माण किया जाएगा। गुरुवार को अलीपुर बॉडीगार्ड लाइंस के दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि यह केंद्र विश्वस्तरीय होगा और इसे दीघा के जगन्नाथ मंदिर के तर्ज पर तैयार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि न्यूटाउन के ईको पार्क के पास, रामकृष्ण मिशन के नजदीक इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन चिह्नित कर ली गयी है। राज्य मंत्रिमंडल इस प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दे चुका है, ट्रस्ट का गठन भी कर लिया गया है। अब निर्माण कार्य शुरू करने में केवल समय लगेगा। उन्होंने कहा, दुर्गा पूजा अब यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत में शामिल है। हम 'दुर्गा आंगन' को एक ऐसा स्थान बनाएंगे जहां लोग पूरे साल दर्शन और सांस्कृतिक अनुभव के लिए आ सकें।

ममता बनर्जी ने बांग्ला भाषा को लेकर भी अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, मैं सभी धर्मों, जातियों और भाषाओं का सम्मान करती हूँ लेकिन बांग्ला भाषा का भी उतना ही सम्मान होना चाहिए। इसे अपमानित न किया जाए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बॉडीगार्ड लाइंस के पूजा पंडाल की भी प्रशंसा की, जिसे दीघा जगन्नाथ मंदिर के थीम पर बनाया गया है। उन्होंने आयोजकों को सर्वश्रेष्ठों में श्रेष्ठ बताया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in