

कोलकाता: महाष्टमी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल की सांस्कृतिक और कार्यक्षमता की विश्वस्तरीय सफलता को लेकर सोशल मीडिया पर एक नया गीत साझा किया है। गीत के बोल और संगीत ममता बनर्जी ने स्वयं रचे हैं, जिसे प्रसिद्ध कलाकार मनोमय भट्टाचार्य ने अपनी मधुर आवाज़ से सजाया है। गाना साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा - 'देशेर सेरा बांग्ला/ विश्व सेरा बांग्ला'। इस गीत में बंगाल की महान विरासत, उसकी मातृभक्ति और कर्मठता की प्रशंसा की गई है। ममता ने गीत के माध्यम से बंगाल की नॉबेल पुरस्कार विजेताओं से लेकर विश्व मंच पर मिली अनेक उपलब्धियों को उजागर किया है। ममता का यह गीत बंगाल की सांस्कृतिक गौरव और विश्व में उसकी पहचान को और भी मजबूत करता है।