ब्रिगेड में पीएम के कार्यक्रम में सीएम ममता को मिला निमंत्रण

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने लिखा पत्र
ब्रिगेड में पीएम के कार्यक्रम में सीएम ममता को मिला निमंत्रण
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : अगले शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में होने वाले कार्यक्रम के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को औपचारिक निमंत्रण भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी ने उन्हें पत्र लिखकर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पत्र में उल्लेख किया गया है कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान पश्चिम बंगाल में चल रही कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। बताया जा रहा है कि राज्य में हाईवे नेटवर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार कई परियोजनाओं पर काम कर रही है, जिनसे परिवहन व्यवस्था और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

इसी कार्यक्रम के मद्देनज़र मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया है ताकि वे इस अवसर पर मौजूद रहें। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगी या नहीं। सूत्रों के मुताबिक, इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

राजनीतिक हलकों में अब इस बात पर नजर बनी हुई है कि राज्य सरकार की ओर से इस निमंत्रण पर क्या निर्णय लिया जाता है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in