मुख्यमंत्री ममता ने दी दिवाली की बधाई

शेयर किया स्वयं रचित काली पूजा गीत
CM_kali_puja
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
Published on

कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने काली पूजा और दीपावली के शुभ अवसर पर स्वलिखित और संगीतबद्ध एक गीत के माध्यम से सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सोमवार की सुबह उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लगभग दो मिनट का एक म्यूजिक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने ‘अंधकार को दूर कर, शांति लेकर आओ मां’ की प्रार्थना की।

इस गीत को गायिका श्रीराधा बंद्योपाध्याय ने अपनी आवाज दी है। ममता बनर्जी ने लिखा, 'दयामयी मां, करुणामयी मां, आओ माई, प्रकाश की देवी, प्रकाश लेकर आओ मां। अंधकार को दूर कर शांति लेकर आओ मां।' मुख्यमंत्री के घर कालीघाट में भी काली पूजा की जाती है, जहां वह स्वयं पूजा की देखरेख करती हैं और अतिथियों का स्वागत करती हैं।

ममता बनर्जी केवल एक राजनीतिक नेता ही नहीं, बल्कि एक बहुआयामी कलाकार भी हैं। वे कविता, निबंध, चित्रकला के साथ-साथ गीत लेखन और संगीत रचना में भी निपुण हैं। दुर्गा पूजा के दौरान भी उन्होंने कई बार पूजा गीत लिखे थे। इस बार भी उन्होंने काली पूजा और दीपावली के इस पावन पर्व पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा से सभी को प्रेरित किया है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in