बंगाल और नेपाल के बीच है मित्रता का बंधन

ममता बनर्जी ने पीएम सुशीला कार्की को दीं शुभकामनाएँ
File Photo
File Photo
Published on: 

कोलकाता: नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के पदभार संभालने पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें खुले तौर पर शुभकामनाएँ दी हैं। शनिवार को ममता बनर्जी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को हार्दिक शुभकामनाएं।

उत्तर बंगाल नेपाल सीमा के नजदीक है और दोनों देशों के लोगों के बीच घनिष्ठ संबंध हैं। आने वाले दिनों में हमारी पारंपरिक मित्रता और सहयोग और भी प्रगाढ़ हो। दरअसल, उत्तर बंगाल से नेपाल की दूरी ज्यादा नहीं है। इसलिए नेपाल में अशांति को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चिंतित हो गई थीं।

इतना ही नहीं वे शीघ्र सिलीगुड़ी पहुंचीं और वहां के अधिकारियों के साथ ज़रूरी बैठक की। जिम्मेदारी संभालने के तुरंत बाद ही उन्होंने अंतरिम सरकार की प्रमुख सुशीला कार्की को शुभकामनाएं दीं। ममता बनर्जी की यह पहल सीमावर्ती संवाद की जरूरत को रेखांकित करती है और साथ ही यह संदेश देती है कि राज्य स्तर पर भी कूटनीतिक संवेदनशीलता संभव है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News