पथश्री परियोजना : 20 हजार किमी नयी सड़क निर्माण का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने केंद्र को दी कड़ी चेतावनी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
Published on

कृष्णानगर : नदिया के कृष्णानगर में आयोजित प्रशासनिक सभा से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को राज्य की महत्वाकांक्षी पथश्री -4 परियोजना के तहत लगभग 20 हजार कि मी नयी सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि राज्य सरकार अपनी वित्तीय क्षमता से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है, भले ही केंद्र ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं का बकाया रोक रखा हो।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने 100 दिनों के काम, ग्रामीण आवास योजना और अन्य कल्याणकारी परियोजनाओं के लिए आवश्यक धनराशि रोक दी है, फिर भी राज्य ने कदम पीछे नहीं खींचे। उन्होंने कहा, हमने अपने संसाधनों से 20 हजार किमी नयी सड़कें तैयार की हैं। हमारा राज्य किसी की दया या भिक्षा पर नहीं चलता। हमारे अधिकार और हमारे विकास के बल पर ही हम आगे बढ़ते हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े 14 वर्षों में राज्य सरकार ने स्वयं के प्रयास से 1 लाख 83 हजार किमी सड़कें बनायी हैं। केंद्र से धन नहीं मिलने के बावजूद राज्य पहले ही 39 हजार किमी सड़कें अपने खर्च पर बना चुका है और अब 20 हजार किमी अतिरिक्त सड़कें तैयार की गयी हैं। इसके साथ ही इस अवधि में राज्य में 361 पुल और 20 रेल ओवरब्रिज भी तैयार किये गये, जिन पर कुल लगभग 83 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए।

ममता बनर्जी ने केंद्र के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिन योजनाओं में राज्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वही केंद्र के लिए असहजता का कारण बना। उनका आरोप था कि केंद्र की 'डबल इंजन सरकार' राजनीतिक कारणों से राज्य को उसका अधिकार नहीं दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार की कर्मश्री परियोजना के तहत अब तक 78 लाख से अधिक जॉब कार्ड धारकों को औसतन 70 दिनों का रोजगार दिया गया है, जिसे बढ़ाकर 75 दिन करने की योजना है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in