आज पूजा कमेटियों के लिए अहम घोषणाएं कर सकती हैं सीएम

आज पूजा कमेटियों के लिए अहम घोषणाएं कर सकती हैं सीएम
Published on: 

कोलकाता : दुर्गापूजा इस वर्ष सितंबर के आखिरी सप्ताह में है। दुर्गोत्सव की तैयारियों को लेकर सीएम ममता बनर्जी आज गुरुवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में को-ऑर्डिनेशन बैठक करेंगी। सीएम आज की बैठक से पूजा कमेटियों के लिए अहम घोषणाएं कर सकती हैं। पूजा कमेटियों को आज की बैठक से काफी उम्मीदें हैं। पूजा कमेटियों की निगाहें इस पर टिकी हैं कि राज्य सरकार इस बार उनके लिए क्या-क्या सौगात देती है। हर बार की तरह इस बार भी पूजा कमेटियों के लिए आर्थिक अनुदान की घोषणा होने की उम्मीद है। पिछले साल प्रति पूजा कमेटियों के लिए 85000 हजार रुपये के आर्थिक अनुदान की घोषणा हुई थी। विद्युत सेवा में छूट की भी घोषणा होने की संभावना है। इस बैठक से सीएम पूजा कमेटियों को पूजा की गाइडलाइन के तौर पर कई दिशा निर्देश दे सकती हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल अनुदान की राशि 70,000 रुपये से बढ़ाकर 85,000 रुपये प्रति पूजा समिति की गयी थी। इस वर्ष चर्चा यहां तक है कि इस अनुदान को पंद्रह हजार और बढ़ाते हुए एक लाख रुपये किया जा सकता है। हालांकि यह सही होता है या नहीं, यह आज साफ हो जायेगा। आज की बैठक में भारी संख्या में पूजा कमेटियां शामिल होंगी। इस बैठक में दमकल विभाग, केएमसी, पुलिस प्रशासन, विद्युत विभाग के अलावा अन्य कई विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in