डानकुनी में पुलिस के साथ मारपीट, 6 गिरफ्तार

पुलिस अभियुक्तों को गिरफ्तार कर ले जाती हुईं
पुलिस अभियुक्तों को गिरफ्तार कर ले जाती हुईं
Published on

हुगली : विसर्जन के दौरान डीजे बंद करवाने पहुंची पुलिस से पूजा आयोजकों द्वारा मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह घटना डानकुनी थानांतर्गत मनबेड़ इलाके की है। डानकुनी में डीजे बजाया जा रहा था। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इस बीच पुलिस डीजे को बंद कराने पहुंची तो उससे मारपीट की गयी इस घटना में पांच पुरुष व एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर श्रीरामपुर कोर्ट में पेश किया है जहां से उन्हें जेल हिरासत में भेज दिया गया।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार डानकुनी रामकृष्ण पल्ली में रक्षाकाली पूजा का आयोजन हुआ था। पुलिस ने बैठक कर आयोजकों को विसर्जन के दौरान डीजे नहीं बजाने के लिए कहा था। इसके बावजूद डीजे बजाने की कोशिश की गई। डीजे बजाने की सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और डीजे को बंद करवा दिया। इसी को लेकर पुलिसकर्मियों और पूजा समिति के सदस्यों के बीच बहस शुरू हो गई जो बाद में धक्का-मुक्की में बदल गयी। इसके बाद समिति के सदस्यों ने सड़क अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस जब उन्हें हटाने गयी तो आरोप है कि पुलिस पर ईंट-पत्थर चलाए गए जिससे 6 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in