सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर सलप में भिड़े दो गुट !

Clash Over Social Media Video In Salap; Youth Stabbed In Howrah
सांकेतिक फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : डोमजूड़ थाना अंतर्गत सलप और जापानी गेट सुभाषपल्ली इलाके में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। घटना की शुरुआत गत सोमवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर मछली से लदी गाड़ियों से कथित तौर पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने से हुई। वीडियो में स्थानीय प्रभावशाली व्यक्ति का नाम लेकर रंगदारी वसूलने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद दूसरा पक्ष पोस्ट हटाने का दबाव बनाने लगा।

बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में तीखी बहस और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि द्वीप देवनाथ नामक युवक के पेट में धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।

युवक पर चाकू से हमले का आरोप

घायल युवक को इलाज के लिए पहले स्थानीय अस्पताल और फिर हावड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही बांकड़ा चौकी की पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस की ओर से कहा गया कि इस पूरी घटना को लेकर फिलहाल पुलिस में कोई औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। पुलिस घटना को लेकर इलाके में नजर बनाये हुए है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in