क्लब पर कब्जा को लेकर बारासात में झड़प, भाजपा जिला अध्यक्ष घायल

Clash Over Club Possession in Barasat: BJP District President Rajiv Poddar Injured
सांकेतिक फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बारासात : बारासात के हृदयपुर स्टेशन के पास बुधवार की रात एक क्लब पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट, पत्थरबाजी और धारदार हथियारों से हमले का आरोप लगा है। इस घटना में पार्टी के कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इलाके में संगठन और प्रभाव बढ़ाने को लेकर लंबे समय से भाजपा के दो पक्षों में तनाव चल रहा था। बुधवार की देर रात विवाद अचानक हिंसक संघर्ष में बदल गया। घायलों को अस्पताल ले जाने के बाद स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि इसके बाद कुछ लोग बारासात जिला अध्यक्ष राजीव पोद्दार के घर पहुंच गए और उनके साथ मारपीट की।

अस्पताल परिसर में भी कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई

गंभीर रूप से घायल राजीव पोद्दार को पहले बारासात मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता रेफर कर दिया गया। घटना के बाद बारासात टाकी रोड, अस्पताल परिसर और हृदयपुर इलाके में देर रात तक तनाव बना रहा। अस्पताल परिसर में भी दोनों गुटों के बीच कई बार कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस देर से पहुंची, जिसके कारण संघर्ष और बढ़ गया। पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in