New Delhi
छात्र संगठन भी दिल्ली मार्च में आएं

‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल हो सकती है CJP!

छात्र संगठन भी दिल्ली मार्च में आएं : राहुल, खरगे के आवास पर विपक्ष ने बनाई रणनीति
Published on: 

नयी दिल्ली : विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली से पहले सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने रैली को समर्थन देने का ऐलान किया है। पार्टी नेता आशुतोष रांका के मुताबिक, CJP के कार्यकर्ता रैली में शामिल हो सकते हैं। साथ ही, पार्टी ने ‘इंडिया गठबंधन’ में शामिल होने की संभावना के संकेत देते हुए अपने कार्यकर्ताओं से इस मुद्दे पर फीडबैक मांगा है।

लाठीचार्ज से न डरें, मार्च में आएं : राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को छात्र संगठनों से 1 नवंबर के ‘दिल्ली चलो मार्च’ में शामिल होने की अपील की। X पर जारी वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि पुलिस के लाठीचार्ज की आशंका से घबराने की जरूरत नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि यह मार्च किसी एक राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की आत्मा, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का अभियान है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उन्हें लगता है कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, विचारों की स्वतंत्रता और अपनी बात रखने के अधिकार पर हमला हो रहा है, तो वे इस आंदोलन का हिस्सा बनें।

खरगे के आवास पर इंडिया की बैठक

रैली की तैयारियों और आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर गुरुवार को इंडिया ब्लॉक के नेताओं की बैठक हुई। इसमें प्रियंका गांधी वाड्रा सहित गठबंधन के कई नेता शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य आगामी प्रदर्शन से पहले विपक्षी दलों के बीच समन्वय मजबूत करना रहा।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम

विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसमें राहुल गांधी सहित विपक्ष के कई नेता शामिल होंगे। दूसरी जगह कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने के बाद इसका आयोजन दोपहर 3:30 बजे, 10 राजाजी मार्ग पर निर्धारित किया गया है। यह कार्यक्रम 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली विपक्ष की रैली से पहले आयोजित किया जा रहा है।

SIR और मतदाता सूची से नाम हटाने का विरोध

इंडिया गठबंधन और CJP विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) तथा मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठा रहे हैं। 1 नवंबर की रैली के जरिए इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in