अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची CID

शांतिनिकेतन आवास पर पहुंचे अधिकारी, घर के कर्मचारी ने कहा- अभिषेक और उनका परिवार फिलहाल मौजूद नहीं
अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची CID
Published on

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा में कथित ‘साइन विवाद’ को लेकर जांच कर रही सीआईडी की टीम शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास ‘शांतिनिकेतन’ पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि वे इस मामले में नोटिस देने के लिए वहां गए थे।

हालांकि, आवास से बाहर आए एक व्यक्ति ने खुद को घर का कर्मचारी बताते हुए कहा कि अभिषेक बनर्जी फिलहाल घर पर मौजूद नहीं हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि अभिषेक बनर्जी या उनके परिवार के सदस्य इस समय कहां हैं।

सीआईडी अधिकारियों के अनुसार, विधानसभा में सामने आए ‘साइन विवाद’ से जुड़े मामले में नोटिस देने की प्रक्रिया के तहत वे अभिषेक बनर्जी के आवास पहुंचे थे। हालांकि, उनके घर पर नहीं मिलने के कारण नोटिस की औपचारिक सेवा को लेकर आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

इस घटनाक्रम के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। विपक्ष पहले से ही इस मामले को लेकर राज्य सरकार और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर सवाल उठा रहा है, जबकि सत्तापक्ष की ओर से अभी तक इस घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सीआईडी की कार्रवाई और नोटिस से जुड़े मामले पर राजनीतिक गलियारों की नजर बनी हुई है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in