प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पतंगबाजी प्रतियोगिता को लेकर दिखा उत्साह

Kite Flying Contest Held at Chinar Park Rajarhat on PM Modi Birthday
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पतंगबाजी प्रतियोगिता में शामिल हुए बच्चे
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राजारहाट विधानसभा क्षेत्र के 12 नंबर वार्ड में पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सीड्ज फाउंडेशन की ओर से विवेकानंद मैदान, न-पाड़ा पेट्रोल पंप के सामने, चिनार पार्क में हुआ जिसमें भारी संख्या में बच्चों के साथ ही अभिभावकों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पतंगबाजी के माध्यम से लोगों को एकजुट करने के साथ देश के उज्ज्वल भविष्य का संदेश देना था।

थीम ‘काइट्स यूनाइट हार्ट्स, बिल्ड ए ब्राइटर इंडिया’ रखी गई

आयोजन की थीम ‘काइट्स यूनाइट हार्ट्स, बिल्ड ए ब्राइटर इंडिया’ रखी गई। कार्यक्रम के पोस्टर में ‘एक नई उड़ान, विकसित भारत की ओर’ और ‘हायर द काइट्स, स्ट्रॉन्गर द नेशन’ जैसे संदेश दिए गए।आयोजकों की ओर से कार्यक्रम को स्वच्छ, हरित और मजबूत वार्ड के संदेश से भी जोड़ा गया। कार्यक्रम की मेजबानी समाजसेवी अमृता सिंह एवं वार्ड नंबर 12 की ओर से की गई। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में ‘एक आकाश, एक भारत’ और बेहतर भविष्य के लिए मिलकर आगे बढ़ने का संदेश प्रमुखता से दिया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in