

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच चीन ने भी सक्रिय भूमिका दिखानी शुरू कर दी है। Xi Jinping ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस Mohammed bin Salman से फोन पर बातचीत कर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की सामान्य आवाजाही बनाए रखने की अपील की है।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, चीन की सरकारी एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि शी जिनपिंग ने क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए तत्काल युद्धविराम की आवश्यकता पर जोर दिया।
चीन ने स्पष्ट किया कि वह मध्य-पूर्व के मौजूदा संकट का समाधान सैन्य टकराव के बजाय राजनीतिक और कूटनीतिक माध्यमों से चाहता है।
होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा संभालता है, ऐसे में यहां किसी भी तरह की रुकावट का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।
चीन की यह पहल ऐसे समय में सामने आई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है और इस अहम समुद्री मार्ग पर प्रतिबंधों की स्थिति बनी हुई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि चीन की यह कूटनीतिक सक्रियता क्षेत्र में स्थिरता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकती है।