बच्चे को लगाई मोमो की लत, उड़ा ले गए 85 लाख के गहने

तीन युवकों ने एक किशोर को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर मोमो खिलाने के बदले उससे 85 लाख रुपये मूल्य के जेवरात ले लिये।
बच्चे को लगाई मोमो की लत, उड़ा ले गए 85 लाख  के गहने
Published on

देवरियाः दार्जिलिंग की पहाड़ियों से निकल मोमो ने पूरे भारत में अपना पैर पसार लिया है। कई लोगों के लिए आज मोमो का स्वाद चखना एक नशे की तरह हो गया है, इसलिए शहरों से लेकर गांवों तक मोमो के स्टोर और ठेले तक लग रहे हैं। लेकिन इस मोमो ने देवरिया में एक लड़के को ऐसी लत लगायी कि उसने अपने घर में रखे सारे गहने मोमो दुकादारों को दे दिये। दुकानदारों ने लड़के को मोमो की लत लगायी और उसके घर के सारे गहने उड़ा ले गये।

यह घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में हुई जहां तीन युवकों ने एक किशोर को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर मोमो खिलाने के बदले उससे 85 लाख रुपये मूल्य के जेवरात ले लिये। पुलिस ने बताया कि रामपुर कारखाना थाने में किशोर के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह पूरा मामला भगवानपुर तिवारी गांव का है।

वाराणसी के एक मंदिर में पुजारी शिकायतकर्ता विमलेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि देवरिया-कसया मार्ग के डुमरी चौराहा पर मोमो का ठेला लगाने वाले तीन युवक उनके परिवार के गहने लेकर फरार हो गए।

बच्चे को लगाई मोमो की लत, उड़ा ले गए 85 लाख  के गहने
T-20 विश्व कपः पाकिस्तान को ICC की कड़ी चेतावनी

ऐसे हुए मामले का खुलासा

मामला तब सामने आया जब किशोर की बहन ने अपने गहने मांगे। अलमारी खोलने पर देखा कि सभी गहने गायब थे। इस पर सातवीं कक्षा के छात्र किशोर ने बताया कि उसने गहने मोमो के बदले में युवकों को दे दिए। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

शिकायत में मिश्रा ने बताया कि युवकों ने उनके बेटे से दोस्ती की। इसके बाद उन्होंने उसे मोमो दिए, और बेटे ने घर से गहने निकालकर आरोपियों को सौंप दिए। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि जेवरात उनके बेटे और बेटी के थे। बहरहाल यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब पुलिस कैसे मोमो दुकानदारों को पकड़ती है और गहने बरामद करती है, यह देखने वाली बात है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in