पूजा परिक्रमा पर निकले मुख्य सचिव मनोज पंत

सुरुचि संघ में सपरिवार किए मातृ दर्शन
Officials removed by Navanna
मुख्य सचिव डॉ. मनोज पंत
Published on

कोलकाता: हजारों भक्तों की तरह राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत भी महाष्ठमी की रात सपरिवार दुर्गा पूजा की परिक्रमा पर निकले। अपनी पत्नी और बेटी के साथ वे कोलकाता के प्रसिद्ध सुरूचि संघ पंडाल पहुंचे और मां दुर्गा के दर्शन किए।

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्य सचिव ने कहा, यह उत्सव केवल पूजा का नहीं, बल्कि विश्व मैत्री का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगाल की संस्कृति और परंपरा को विश्व मंच तक पहुंचाना चाहती हैं और दुर्गा पूजा इसका एक जीवंत उदाहरण है।

हाल ही में 'सन्मार्ग' के साथ एक विशेष बातचीत में मनोज पंत ने यह अफसोस जताया था कि कार्यभार के कारण वे हर साल पंडालों में घूमकर दर्शन नहीं कर पाते। उन्होंने यह भी बताया था कि उत्तर बंगाल और मुर्शिदाबाद में जिलाधिकारी रहते हुए उन्होंने कई दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन किए, लेकिन मुख्य सचिव बनने के बाद यह मौका कम ही मिलता है।

हालांकि, इस वर्ष, व्यस्तता के बावजूद उन्होंने समय निकालकर परिवार सहित दुर्गा दर्शन किए। पंडालों में उन्होंने प्रसन्न मन से परिक्रमा की, और हाथ जोड़कर मां दुर्गा को श्रद्धा अर्पित की।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in