मुख्यमंत्री कल बर्दवान दौरे पर

सेवा वितरण और प्रशासनिक बैठक कार्यक्रम, रोड शो भी करने की संभावना
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
Published on

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कल मंगलवार को जिला सफर पर जा रही हैं। सीएम पूर्व व पश्चिम बर्दवान जिलों के अधिकारियों के साथ प्रशासनिक बैठक करेंगी। साथ ही जिले में विभिन्न सरकारी परियोजनाओं के लाभार्थियों को सीधे लाभ भी सौंपेंगी। मुख्यमंत्री की यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारियां जोरदार कर दी है। लगातार बारिश के कारण सड़कें कई हद तक खराब हैं। उन सड़कों की मरम्मत की जा रही है। सूत्रों ने बताया है कि मुख्यमंत्री अपने जिले दौरे के दौरान सड़कों समेत कई परियोजनाओं का शिलान्यास कर सकती हैं। सभा के बाद मुख्यमंत्री जीटी रोड होते हुए पुलिस लाइन तक पैदल यात्रा कर सकती हैं। जिले में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक हलकों में हलचल है। डीएम आयशा रानी ए, जिला पुलिस अधीक्षक सायक दास और अन्य अधिकारियों ने म्यूनिसिपल स्कूल मैदान का निरीक्षण किया।

प्रवासी श्रमिकों के लिए दे सकती हैं महत्वपूर्ण निर्देश : माना जा रहा है कि प्रवासी श्रमिकों की सहायता के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश दे सकती हैं। बंगाल सरकार ने दूसरे राज्यों में कथित प्रताड़ित होकर बंगाल लौटे प्रवासी श्रमिकों के लिए श्रमश्री परियोजना का शुभारंभ किया है। प्रशासनिक स्तर पर चर्चा है कि सीएम इस परियोजना के लाभार्थियों को लाभ भी प्रदान कर सकती हैं। मुख्यमंत्री कई परियोजनाओं का शिलान्यास कर सकती हैं

परियोजनाओं की शुरुआत और शिलान्यास :

मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सीधे लाभ सौंप सकती हैं।

कुछ नई परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किए जाने की संभावना है।

इनमें सड़क परियोजनाएं भी शामिल हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in