SIR की चर्चा में शामिल हो सकती हैं मुख्यमंत्री

SIR की चर्चा में शामिल हो सकती हैं मुख्यमंत्री
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से शुरू हो गया। पहले दिन शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गयी। 5 फरवरी को राज्य का बजट पेश किया जाएगा, जो कि वोट ऑन अकाउंट होगा जबकि सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। इस सत्र में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर एक अहम प्रस्ताव भी लाया जाएगा। 6 फरवरी को रूल 169 के तहत राज्य के संसदीय कार्य मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय के रेजोल्यूशन पर चर्चा होगी। विधानसभा सूत्रों के मुताबिक एसआईआर पर चर्चा के दौरान सीएम ममता बनर्जी भी शामिल हो सकती हैं। सीएम वक्तव्य भी रख सकती हैं। उल्लेखनीय है कि एसआईआर के मुद्दे पर तृणमूल लगातार मुखर है। इस मुद्दे पर सीएम दिल्ली में हैं। एसआईआर से पीड़ित कई परिवार भी दिल्ली में हैं। वहीं विधानसभा में अब इस मुद्दे पर रेजोल्यूशन लाया जायेगा जहां संभावना है कि सीएम भी शामिल होंगी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in