राज्यपाल के ‘एट होम’ रिसेप्शन में पहुंचीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

राज्यपाल के ‘एट होम’ रिसेप्शन में पहुंचीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : गणतंत्र दिवस पर लोकभवन में आयोजित राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस के ‘एट होम’ रिसेप्शन में सीएम ममता बनर्जी शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनसे कुछ देर सौहार्दपूर्ण बातचीत की। कार्यक्रम में राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री फिरहाद हकीम , मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती, सीएम के सलाहकार अलापन बंद्योपाध्याय, हिडको के वाइस चेयरमैन एच के द्विवेदी, कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, उद्योगपति एवं समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कार्यक्रम में मौजूद अन्य अतिथियों से भी मुलाकात की और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस मुलाकात को शिष्टाचार और सहयोग की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

‘एट होम’ रिसेप्शन के दौरान लोकभवन को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूरा लोकभवन रौशनी से जगमगा उठा। गणतंत्र दिवस पर पूरा माहौल देशभक्ति का रहा।अतिथियों के स्वागत के लिए पारंपरिक व्यवस्था की गई थी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी देखने को मिले। राज्यपाल स्वयं अतिथियों से मिले। शुभकामनाओं का आदान प्रदान किया। इस दिन ‘एट होम’ रिसेप्शन के अलावा भी राजभवन में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वंदे मातरम गवर्नर अवॉर्ड भी कई विशिष्ठ लोगों को दिया गया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in