Chhath Puja 2024: नहाय-खाय के साथ कल से शुरू होगा आस्था का महापर्व छठ

Chhath Puja 2024: नहाय-खाय के साथ कल से शुरू होगा आस्था का महापर्व छठ
Published on

कोलकाता : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की कल मंगलवार नहाय – खाय के साथ शुरूआत हो रही है। चार दिवसीय इस पर्व का पहला दिन नहाय खाय है। छठ वर्ती स्नान के बाद भात, चना दाल और लौकी को प्रसाद स्वरूप ग्रहण करती हैं। दूसरे दिन 6 नवंबर को खरना हैं जहां पूरे दिन उपवास रखकर चूल्हे पर खीर बनायी जायेगी छठ मैया को अर्पित के बाद प्रसाद खाया जायेगा। उसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जायेगा। 7 नवंबर को पहला अर्घ्य है। डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा। 8 नवंबर को छठ का चौथा व अंतिम दिन है। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठवर्ती परिवार में सुख शांति – समृद्धि की प्रार्थना करेंगी।

जिलों से कोलकाता तक छठ घाट का काम जोरों पर  7 नवंबर को पहला अर्घ्य है। ऐसे में जिलों से लेकर कोलकाता तक छठ पूजा के लिए घाटों का निर्माण कार्य जोरो पर है। प्रशासन का साफ निर्देश है कि छठ पू​जा के लिए जल्द से जल्द पूरी तैयारी करनी होगी। छठ वर्तियों को कोई समस्या ना हो। घाटों पर पर्याप्त लाइट, चेंज रूम से लेकर मेडिकल कैंप, भीड़ संभालने के लिए पर्याप्त पुलिस होनी चाहिए। घाटों तक जाने वाले रास्ते दुरुस्त होनी चाहिए। कोलकाता व संलग्न क्षेत्रों में केएमसी और केएमडीए द्वारा स्थायी और कृत्रिम घाटों को तैयार किया जा रहा है। केएमडीए द्वारा 40 घाटों पर काम कर रहा है जबकि केएमसी पुराने घाटों पर साफ सफाई के साथ ही 153 घाटों पर काम कर रहा है इनमें 18 अस्थायी घाट शामिल हैं।

छठ को लेकर बाजारों में रौनक छठ पूजा की सामग्रियों के लिए बाजार सजने लगी है। बाजारों में रौनक है।

कोलकाता के कई बाजारों बांस से बनी सूप, टोकरी, दउरा से लेकर अन्य समाग्रियां बिकने लगी है। पूजा में इसका विशेष महत्व होता है। वहीं आज छठ पूजा की सामग्रियों के लिए बड़े रूप में बाजार सजेंगी। पूजा में लौकी की मांग बढ़ गयी है। इसके चलते दाम में भी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है।

छठ पूजा बिहार, यूपी या झारखंड तक ही नहीं बल्कि बंगाल में भी बड़े पैमाने पर मनायी जाती है। बंगाल में भी लाखों श्रद्धालु छठ पूजा करते हैं। शिल्पांचल, कोलकाता, हावड़ा, हुगली, बैरकपुर, चंदननगर, नदिया, नार्थ बंगाल के जिलों में भारी संख्या में श्रद्धालु छठ पू​जा करते हैं। इसके मद्देनजर प्रशासन हर तरह से व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। सीएम ममता बनर्जी हर साल ही छठ घाट तक जाती हैं और छठ मैया से प्रार्थना करती हैं। उन्होंने प्रशासन से छठव्रर्तियों के लिए हर तरह के बंद्योबस्त करने का निर्देश दिया है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in