जबरन वसूली मामले में 3 नक्सलियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

जाने क्या है पूरा मामला
जबरन वसूली मामले में 3 नक्सलियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल
Published on

नई दिल्ली : राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने झारखंड में तीन नक्सलियों के खिलाफ प्रतिबंधित संगठन में लोगों की जबरन भर्ती और वसूली में कथित रूप से शामिल होने के लिए आरोपपत्र दाखिल किया है।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि झारखंड के रांची में एक विशेष अदालत के समक्ष शुक्रवार को दाखिल पूरक आरोपपत्र में एनआईए ने कृष्णा हांसदा उर्फ सौरभ दा उर्फ अविनाश दा, अभिजीत कोरा उर्फ मतला कोरा उर्फ सुनील कोरा और रामदयाल महतो उर्फ नीलेश दा उर्फ बच्चन दा पर 2023 के भाकपा (माओवादी) साजिश मामले में शामिल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि हांसदा प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का क्षेत्रीय समिति सदस्य था, कोरा उसके सशस्त्र कार्यकर्ताओं में से एक था और महतो उसका विशेष क्षेत्र समिति सदस्य था। जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि कोरा बिहार का रहने वाला है, जबकि अन्य दो झारखंड के मूल निवासी हैं।

ये तीनों प्रतिबंधित नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य पाये गये तथा झारखंड के गिरिडीह जिले के पारसनाथ क्षेत्र में वसूली, धमकी और जबरन भर्ती से जुड़ी इसकी बड़ी साजिश का हिस्सा थे। जनवरी 2023 में गिरिडीह जिले के डुमरी थाना अंतर्गत लुसियो वन क्षेत्र से कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी के साथ उनकी भूमिका उजागर हुई।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in