'नेताजी फाइल्स' पर ममता के दावे को चंद्र बोस ने किया खारिज

बोले, मोदी सरकार कर चुकी है 100% डिक्लासिफिकेशन
AI generted image
AI generted image
Published on

कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने ममता बनर्जी के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने फेसबुक लाइव के दौरान कहा था कि केंद्र सरकार द्वारा नेताजी से जुड़ी सभी फाइलें अब तक सार्वजनिक नहीं की गई हैं।

हाल ही में तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले चंद्र कुमार बोस ने कहा कि भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा नेताजी का कथित अपमान किए जाने संबंधी ममता बनर्जी की टिप्पणी से वह सहमत हैं। उन्होंने कहा, "किसी सच्चे देशभक्त का अपमान करके किसी दूसरे व्यक्ति को महान साबित नहीं किया जा सकता। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।"

सबूत हों तो ममता करें सार्वजनिक

हालांकि, नेताजी की फाइलों के डिक्लासिफिकेशन को लेकर ममता बनर्जी के दावे पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार नेताजी से संबंधित सभी फाइलों का 100 प्रतिशत डिक्लासिफिकेशन कर चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वयं इस संबंध में आश्वासन दिया था।

साथ ही, वर्ष 2017 में तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी संसद में इस विषय पर आधिकारिक बयान दिया था। चंद्र कुमार बोस ने कहा कि यदि ममता बनर्जी के पास ऐसी किसी फाइल की जानकारी है, जिसका अब तक खुलासा नहीं हुआ है, तो उन्हें उससे संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक कर देश के सामने प्रस्तुत करने चाहिए अन्यथा, उनका यह दावा निराधार माना जाएगा।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in